Move to Jagran APP

गले लगाकर दूर किए गिले-शिकवे

जागरण संवाददाता, कानपुर दक्षिण : जूही परमपुरवा में हुए उपद्रव के बाद पैदा हुए तनाव की स्थि

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Oct 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 08 Oct 2017 03:00 AM (IST)
गले लगाकर दूर किए गिले-शिकवे
गले लगाकर दूर किए गिले-शिकवे

जागरण संवाददाता, कानपुर दक्षिण : जूही परमपुरवा में हुए उपद्रव के बाद पैदा हुए तनाव की स्थिति खत्म होने पर शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में दोनों वर्ग के लोगों ने गले मिलकर गिले शिकवे दूर किए। जिसके बाद यहां सद्भावना यात्रा निकाली गई।

loksabha election banner

जूही परमपुरवा में ताजिया जुलूस निकालने को लेकर दो वर्गों के बीच पथराव, फाय¨रग व आगजनी होने से यहां तनाव था। शुक्रवार को स्थिति सामान्य होने पर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और डीआइजी सोनिया ¨सह ने पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर दोनों वर्गों के लोगों के बीच सुलह कराने के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की थी। शनिवार को एडीएम सिटी धर्मेंद्र ¨सह, एसपी साउथ अशोक वर्मा, शहरकाजी आलम रजा नूरी, अब्दुल कुद्दूस हादी की अगुवाई में दोनों वर्ग के लोगों ने सद्भावना यात्रा निकाली। जामा मस्जिद (बड़ी मस्जिद) से यात्रा परमपुरवा चौकी पहुंची। यहां दोनों समुदाय के लोगों ने अधिकारियों के साथ शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए। यात्रा यहां से परमपुरवा तिराहा, गरीब मदरसा, जालपा नगर चौराहा, पापुलर धर्मकांटा चौराहा, झंडा चौराहा होकर वापस परमपुरवा चौकी पर समाप्त हुई। इसमें स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। आजम साहब, अमीन खान, सुबोध चोपड़ा, अनुराग ठाकुर, नसीम बाबू, मुन्ना, अब्दुल रईस, मुर्सलीन खान, महमूद हाशमी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.