Move to Jagran APP

बुंदेलखंड में कांग्रेस की रीढ़ पूर्व मंत्री कुंवर विवेक सिंह का निधन, शोक की लहर

लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के अस्पताल में हुआ निधन सदर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार रह चुके हैं विधायक।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 12:21 PM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 04:39 PM (IST)
बुंदेलखंड में कांग्रेस की रीढ़ पूर्व मंत्री कुंवर विवेक सिंह का निधन, शोक की लहर
बुंदेलखंड में कांग्रेस की रीढ़ पूर्व मंत्री कुंवर विवेक सिंह का निधन, शोक की लहर

बांदा, जेएनएन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री कुंवर विवेक सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनका काफी समय से दिल्ली के मैक्स हास्पिटल में इलाज चल रहा था। वह माइस्थीनिया जैसी गम्भीर बीमारी से पीडि़त थे। उनके निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। वह सदर विधानसभा से लगातार तीन बार चुनाव जीते। उनकी ओर से कराए गए विकास कार्यों की चर्चा आज भी जिले की जनता की जुबां पर है।

loksabha election banner

मैक्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

शहर के सिविल लाइन निवासी कुंवर विवेक सिंह ने शुक्रवार को सुबह मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निधन से कांग्रेसियों व उनके समर्थकों सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। स्वजनों के मुताबिक उनका पाॢथव शरीर देर शाम शहर आ जाएगा। स्वजनों के मुताबिक अंतिम संस्कार शनिवर को सुबह यहां किया जाएगा। 63 वर्षीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य मंत्री विवेक सिंह बांदा सदर सीट से तीन बार विधायक रहे। कांग्रेस का सदर विधान सभा क्षेत्र में आठ बार कब्जा रहा। इसमें से तीन बार कुंवर विवेक सिंह ने जीत हासिल की।

कल्याण सिंह सरकार में बने थे मंत्री

वर्ष 1996 में बसपा व कांग्रेस गठबंधन से जीते थे। 2007 में कांग्रेस से जीते और भाजपा के संतोष गुप्ता को हराया था। कांग्रेस से ही 2012 में जीते और सपा से अमिता वाजपेयी और प्रभाकर अवस्थी को शिकस्त दी। वह एक बार तिंदवारी विधानसभा से भी चुनाव लड़ चुके हैं। 1991 में कल्याण सिंह सरकार में राज्य मंत्री रहे। इसके बाद फिर कांग्रेस में आ गए थे। भतीजे लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह इस समय नोएडा में रह रहे थे। गुरुवार शाम तबीयत बिगडऩे पर उन्हेंं दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह उनका निधन हो गया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार दीक्षित ने कहा कि उनके निधन से कांग्रेस व जिले की अपूर्णीय क्षति हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.