फैशन वर्ल्ड टोक्यो से जापानी उद्यमियों तक पहुंचेगा चमड़ा कारोबार
जागरण संवाददाता, कानपुर: देश के चमड़ा कारोबारियों के लिए यह खबर राहत भरी है। अगर सब कुछ सही
जागरण संवाददाता, कानपुर: देश के चमड़ा कारोबारियों के लिए यह खबर राहत भरी है। अगर सब कुछ सही रहा तो उनके द्वारा तैयार उत्पादों को जापान के उद्यमी खरीद सकेंगे। बुधवार को जापान के टोक्यो स्थित बिग साइट में 11-13 अक्टूबर तक चलने वाली फैशन वर्ल्ड टोक्यो फेयर में रिबन काटकर इंडिया पवेलियन का उद्घाटन सीएलई के चेयरमैन मुख्तारुल अमीन ने किया। इस दौरान उनके साथ भारत की 35 अलग-अलग कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल रहा। उन्होंने बताया कि दुनिया में चमड़ा और चमड़े के उत्पाद को तैयार कर बड़ी मात्रा में आयात करने वाले देशों में जापान सातवें स्थान पर है। जापान ने वर्ष 2016 में 798.6 करोड़ डालर के उत्पाद आयात किए। आगे कहा पिछले दो वर्षो से काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट के सदस्य फैशन वर्ल्ड टोक्यो फेयर में प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके चलते जापान के चमड़ा बाजार की जानकारी हो रही है। जापान की फैशन इंडस्ट्री में फैशन वर्ल्ड टोक्यो का अपना अहम स्थान है। यहां उद्यमियों को टोक्यो बैग एक्सपो, टोक्यो शू व अपेरल एक्सपो का अनुभव भी मिल जाता है। यहां अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने वाले उद्यमियों को फैशन वर्ल्ड टोक्यो के माध्यम से व्यवसाय करने के लिए भी एक बेहतर प्लेटफॉर्म मुहैया होता है। बोले सीएलई के सदस्य केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की मार्केट एक्सेस इनीशिएटिव स्कीम के अंतर्गत प्रतिभाग कर रहे हैं। इस फेयर के माध्यम से देश के चमड़ा कारोबारियों को जहां जापान के चमड़ा उद्यमियों के उत्पादों की जानकारी मिलेगी, वहीं सीएलई के सदस्य जापान के चमड़ा उद्यमियों, शू मैन्युफेक्चर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से लेदर कारोबार को बढ़ावा देने की चर्चा भी करेंगे।