पाइप व बारिश से खोदाई का काम धीमा
जागरण संवाददाता, कानपुर: बारिश व पाइप बीच में आने के कारण ठंडी पुलिया में धंसे डाट नाले क
जागरण संवाददाता, कानपुर: बारिश व पाइप बीच में आने के कारण ठंडी पुलिया में धंसे डाट नाले का काम धीमा हो गया है। शनिवार को जल निगम, नगर निगम व जलकल के अफसरों ने इसका निरीक्षण किया।
अफसरों के मुताबिक बीच में जल निगम का पाइप आ रहा है। इस कारण नीचे डाट नाला बनाना मुश्किल हो रहा है। बिना सहारा दिए काम करने में पाइप बैठने का डर है। इसे देखते हुए तय हुआ कि टूटे चैंबर में लोहे का पाइप डालकर इसे बनाया जाएगा। यह काम जल निगम करेगा बाकी सड़क बनाने का काम नगर निगम करेगा।
वसूली के लिए भेजा नोटिस
डाट नाला ठीक करने और सड़क बनाने में लगभग पांच लाख रुपये खर्च आ रहा है। इसे वसूलने के लिए नगर निगम ने जल निगम को नोटिस भेजा है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि जल्द काम पूरा कराया जाएगा।