17 साल बाद हुआ दीवानी कर्मचारियों का अधिवेशन
जागरण संवाददाता, कानपुर : दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के तत्वावधान में 17 साल बाद हुए अधिवेश
जागरण संवाददाता, कानपुर : दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के तत्वावधान में 17 साल बाद हुए अधिवेशन में तृतीय श्रेणी कर्मचारी जुटे। बैठक में पास प्रस्ताव के बाद कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गई तो 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास तक कैंडल मार्च निकालेंगे।
सरसैया घाट स्थित गोकुलधाम धर्मशाला में अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह ने कहा कि शेट्टी कमीशन की संस्तुतियों को लागू करने और समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के लिए कर्मचारी एकजुट हों। प्रांतीय महासचिव नरेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि पूर्व में मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल उच्चाधिकारियों से मिला था, लेकिन आज तक आश्वासन ही मिला है। मौके पर संयुक्त सचिव के पद पर रवींद्र प्रताप सिंह को मनोनीत किया गया। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने कहा कि 17 साल बाद शुरू हुआ अधिवेशन का क्रम अब रुकने नहीं दिया जाएगा।