Move to Jagran APP

चार सत्रों में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति

जागरण संवाददाता, कानपुर : सूबे की सरकार 12 अक्टूबर को कानपुर से ही चलेगी। भाजपा के राष्ट्री

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Oct 2017 03:01 AM (IST)Updated: Mon, 09 Oct 2017 03:01 AM (IST)
चार सत्रों में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति
चार सत्रों में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति

जागरण संवाददाता, कानपुर : सूबे की सरकार 12 अक्टूबर को कानपुर से ही चलेगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन एवं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ यहां प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होंगे। 11 को होने जा रही प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सहित पूरे आयोजन की रूपरेखा तय कर ली गई है।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय 11 अक्टूबर को कानपुर आ जाएंगे। वह होटल विजय विला में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। अगले दिन 12 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति होनी है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय ने बताया कि पीएसआइटी में होने जा रही कार्यसमिति में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन एवं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश में निवासरत राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा सहित पूरी कैबिनेट शामिल होगी। कार्यसमिति चार सत्रों में होनी है। एजेंडे के मुताबिक, गत कार्यवाही की पुष्टि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की समीक्षा, स्थानीय निकाय चुनाव, सहकारिता चुनाव पर चर्चा, राजनीतिक प्रस्ताव और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय होगी। बैठक में प्रदेश भर से 470 अतिथियों का आना प्रस्तावित है।

---

प्रदेश महामंत्री पाठक ने देखी व्यवस्था

आयोजन की व्यवस्था का जायजा लेने प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक रविवार को कानपुर आए। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और क्षेत्रीय महामंत्री संगठन ओमप्रकाश श्रीवास्तव के साथ भौंती में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार, शैलेंद्र शुक्ल, कृष्णमुरारी शुक्ल, आनंद राजपाल, मुखलाल पाल, संजीव पाठक, नागेंद्र गुप्ता, अविनाश सिंह चौहान, देवेश कोरी, सौरभ बाजपेयी, मोहित पांडेय, प्रमोद अग्रहरि, डॉ. बीना आर्या, रघुनंदन भदौरिया, सुजीत चंदेल, रामलखन रावत और सत्येंद्र मिश्रा को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.