Move to Jagran APP

अजब-गजब : छप्पर गिरा और पांच फीट से दो फीट की रह गई यह महिला

25 साल पहले एक हादसे के बाद अस्पताल से लौटी शांति देवी का कद अचानक घटने लगा। कभी सवा पांच फीट की रहीं शांति देवी की लंबाई अब महज दो फीट रह गई है।

By Ashish MishraEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2016 02:59 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 12:32 PM (IST)
अजब-गजब : छप्पर गिरा और पांच फीट से दो फीट की रह गई यह महिला

लखनऊ (वेब डेस्क)। कानपुर के धरऊ गांव की शांति देवी आजकल चर्चा का केन्द्र बनी हुई है जहां 25 साल पहले एक हादसे के जख्म ठीक होने के बाद अस्पताल से लौटी शांति देवी का कद अचानक घटने लगा। कभी सवा पांच फीट की रहीं शांति देवी की लंबाई अब महज दो फीट रह गई है। अब 60 साल की शांति देवी चल-फिर नहीं पातीं हैं।

loksabha election banner

इस माता के मंदिर में पहले चोरी करो फिर मनोकामना पूरी होगी
परिवार वालों के अनुसार करीब 25 साल पहले घर के बाहर छप्पर रखा जा रहा था। घर के बाकी लोगों की तरह शांति देवी भी मदद कर रही थीं। इसी दौरान छप्पर की एक धन्नी सरकी और पूरा छप्पर शांति देवी के ऊपर आ गिरा। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गईं। पति गंगाचरण कुशवाहा तथा अन्य लोग हास्पिटल ले गए। कुछ दिनों बाद ठीक हुई तो उन्हें घर ले आए।

यहां के ग्रामीण किसी भी रोग से पीडित ना हो इसलिए इस मंदिर में होता है मिर्च से अभिषेक

बेटे विमलेश ने बताया कि हादसे के करीब तीन महीने बाद उन्होंने शरीर की पूरी हड्डियों में दर्द की शिकायत की। कुछ समय बाद शांति देवी के कद में कमी आनी शुरू हो गई। चार महीने में आधा फीट तक लंबाई कम हो गयी।
फिर डॉक्टर को दिखाया तो कई जांच हुईं। दवा भी हुई मगर फायदा नहीं हुआ। एक शहर से दूसरे शहर के डॉक्टरों के यहां दौड़ लगाती रहीं, मगर लंबाई घटनी कम नहीं हुई।

कुछ साल में ही शांति देवी की लंबाई डेढ़ फीट कम हो गई।वहीं फायदा नहीं होने पर डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। थक-हार कर घर के लोग बैठ गए। अब शांति देवी की लंबाई केवल दो फीट बची है। कद में थोड़ी थोड़ी कमी अभी भी आ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.