भाजपा कार्यकर्ता के घर पर पथराव
कल्याणपुर के सैयदनगर मे मंगलवार शाम कुछ युवको ने भाजपा कार्यकर्ता मोहित बाजपेई के घर पर पथराव कर दिया।
जागरण संवाददाता, कानपुर : कल्याणपुर के सैयदनगर मे मंगलवार शाम कुछ युवको ने भाजपा कार्यकर्ता मोहित बाजपेई के घर पर पथराव कर दिया। अचानक हमले से परिजन सहम गए। आरोपियो ने बाहर खड़ी लोडर मे तोड़फोड़ की और धमकी देते हुए भाग गए।
प्राइवेट एजेसी कर्मी व बूथ अध्यक्ष मोहित बाजपेई किसी काम से जरीब चौकी गए थे। घर पर उनके पिता बृजेश बाजपेई, मां गीता व भाई बहन थे। शाम करीब पांच बजे अचानक मोहल्ले मे रहने वाले फैजान, जाकिर, मुन्ना, जफर समेत छह लोगो ने गालीगलौज करते हुए घर पर पथराव कर दिया। परिजनो की सूचना पर मोहित लौटे लेकिन तब तक आरोपी जा चुके थे।
मोहित ने बताया कि पिछले साल उन्होने क्षेत्र मे शिक्षण संस्थान मे धार्मिक आयोजन का विरोध कर पुलिस-प्रशासनिक अफसरो से शिकायत की थी। आरोपी तभी से रंजिश मान रहे है। छह दिन पहले उन्होने धमकी भी दी थी। इंस्पेक्टर कल्याणपुर समीर सिंह ने बताया कि बलवा, पथराव की धारा मे रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियो को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।