Move to Jagran APP

कानपुर को संवारने का संकल्प

जागरण संवाददाता, कानपुर : स्मार्ट सिटी की दूसरी वर्षगांठ पर नगर निगम में रविवार को केक काटा गया। नगर

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 09:39 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 09:39 PM (IST)
कानपुर को संवारने का संकल्प
कानपुर को संवारने का संकल्प

जागरण संवाददाता, कानपुर : स्मार्ट सिटी की दूसरी वर्षगांठ पर नगर निगम में रविवार को केक काटा गया। नगर आयुक्त ने कानपुर को असीम संभावनाओं का शहर बताते हुए भुवनेश्वर की प्रगति को अधिकारियों के बीच साझा किया। कहा कि दूसरे राज्य जो कर रहे हैं, वह हम भी कर सकते हैं, बस करने का तरीका बदलना होगा। अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहर को संवारने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि दिल्ली में स्मार्ट सिटी की हुई बैठक में सभी राज्यों के द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया। भुवनेश्वर में मॉडल सड़कों के निर्माण को बताया गया। वहां सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बना रहे हैं। बीच में डिवाइडर और उसमें पोल लगे हैं। ग्रीन बेल्ट बनी हुई है। हम लोग भी ऐसा कर सकते हैं। इस मौके पर दोनों अपर नगर आयुक्त, स्मार्ट सिटी के प्रभारी अधिकारी व सभी जोनल अधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.