ईद पर बदला रहेगा यातायात
जागरण संवाददाता, कानपुर : ईद की नमाज को लेकर यातायात में बदलाव किया गया है। ईद की नमाज से पहले सुबह
जागरण संवाददाता, कानपुर : ईद की नमाज को लेकर यातायात में बदलाव किया गया है। ईद की नमाज से पहले सुबह छह बजे ईदगाह की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी वाहन को ईदगाह की ओर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। हालांकि जो नमाजी ई-रिक्शे से आएंगे, उन्हें सुबह आठ बजे तक ही बजरिया थाने के पास ढाल तक जाने दिया जाएगा। इसके आगे उन्हें भी पैदल ही ईदगाह की ओर जाना होगा। यह रूट डायवर्जन नमाज पूरी होने तक रहेगा।
यहां रहेगा वाहनों पर प्रतिबंध
ø कर्नलगंज चौराहे से बकरमंडी जाने वाले वाहन विवेक टाकीज, मैकराबर्टगंज होकर जाएंगे।
ø बकरमंडी चौराहे से कोई भी वाहन ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।
ø परेड से वाहन लकड़मंडी रोड होकर बकरमंडी की ओर नहीं जाएंगे।
ø परेड से चुन्नीगंज जाने वाले वाहन लालइमली की ओर से गुजारे जाएंगे।
ø लाल इमली से कोई भी वाहन साइकिल मार्केट की तरफ नहीं जाएगा।
ø जीटी रोड की ओर जाने वाले वाहन मालरोड, घंटाघर होकर जाएंगे।
ø रूपम टाकीज से कोई भी वाहन नाला रोड की ओर नहीं जाएगा।
ø कार चालक रूपम टाकीज, हलीम कालेज होकर ब्रह्मनगर चौराहे तक जा सकेंगे।
ø प्रेम नगर चौराहे से कोई भी वाहन पी रोड या सीसामऊ की ओर नहीं जाएंगे।
ø जरीब चौकी की ओर से पी रोड की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
ø ब्रह्मनगर से बजरिया या ईदगाह की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
ø बेनाझाबर तिराहे से वाहन ईदगाह की ओर नहीं आएंगे।
ø बेनाझाबर से मालरोड जाने के लिए वाहन आर्यनगर, मैकराबर्टगंज होकर गुजरेंगे।
ø हर्षनगर से ईदगाह की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
ø परेड चौराहे व मूलगंज चौराहे से नई सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
ø मैकराबर्टगंज ढाल नयापुरवा तिराहे से वाहन ईदगाह की तरफ नहीं जा सकेंगे।
ø छह बंगलिया चौराहे से बृजेंद्र स्वरूप पार्क की तरफ बगल वाले रास्ते पर वाहन आ सकेंगे।
ø जाजमऊ बीमा चौराहे पर नमाज के दौरान बैरियर लगाकर हाईवे का ट्रैफिक रोका जाएगा।
--
यहां होगी पार्किग
उर्सला अस्पताल रोड के सामने
लालइमली चौराहे से कर्नलगंज के बीच
लाटूश रोड पर
बृजेंद्र स्वरूप पार्क के सामने
रामबाग चौराहे के पास
ब्रह्मनगर चौराहे के पास
चुन्नीगंज में कूड़ाघर के बगल वाली गली में