गोली लगने से घायल वृद्ध की मौत
जागरण संवाददाता, कानपुर : दस दिन पूर्व भतीजे की शादी में बांदा गए वृद्ध को दुल्हन के चाचा ने गोली मा
जागरण संवाददाता, कानपुर : दस दिन पूर्व भतीजे की शादी में बांदा गए वृद्ध को दुल्हन के चाचा ने गोली मार दी थी। एलएलआर अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
नवाबगंज के परमियापुरवा निवासी रामलखन (60) नगर निगम मार्केट विकास नगर में रहकर दुकानों में सफाई का काम करते थे। 12 जून को बांदा के अतर्रा स्थित तुर्रा गांव में रहने वाले उनके छोटे भाई शुकुल के बेटे की शादी थी। बरात वहीं हीबर बाबा का पुरवा गई थी। शुकुल का आरोप है कि समारोह के दौरान दुल्हन के चाचा पप्पू ने उसके भाई रामलखन को गोली मार दी। रामलखन को एलएलआर अस्पताल (हैलट) में भर्ती कराया गया था। गुरुवार देर रात रामलखन की मौत हो गई। शुकुल ने बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार किया है।