सैन्य क्षेत्र में एफडीआइ का विरोध
कानपुर: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने सैन्य क्षेत्र में सौ फीसद एफडीआइ का विरोध किया है। रविवार को आयो
कानपुर: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने सैन्य क्षेत्र में सौ फीसद एफडीआइ का विरोध किया है। रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय ने कहा कि मनमोहन सरकार द्वारा रक्षा क्षेत्र में 49 फीसद एफडीआइ का विरोध करने वाले अरुण जेटली व भाजपा ने रक्षा क्षेत्र में 100 फीसद एफडीआइ को प्रवेश दे दिया है। इसका असर कानपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्रियों पर पड़ेगा। टेंड¨रग के चलते जहां सैन्य गोपनीयता भंग होगी, वहीं निजी रक्षा कंपनियां मुनाफा कमाने के चक्कर में सामानों की गुणवत्ता में खेल करेंगी। अगर यही हालात रहे तो कानपुर में उद्योग के रूप में बचीं आर्डिनेंस फैक्ट्रियां बंदी की कगार पर पहुंच जाएंगी। इससे 20 हजार कर्मचारी व उनके परिवार प्रभावित होंगे। फैसले के विरोध में संगठन इस सप्ताह मुख्यद्वार पर धरना प्रदर्शन करेगा। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, देवी तिवारी, आलोक मिश्रा, बूटा सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद थे।