केस्को में विनियमितीकरण को लेकर छिड़ा विवाद
जागरण संवाददाता, कानपुर: 31 दिसंबर 2001 से पहले नियुक्त संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने के आदेश को
जागरण संवाददाता, कानपुर: 31 दिसंबर 2001 से पहले नियुक्त संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने के आदेश को लेकर केस्को में नया विवाद खड़ा हो गया है। संविदा कर्मचारियों के संगठन ने आरोप लगाया है कि विभाग के पास कर्मचारियों की नियुक्ति के अधूरे दस्तावेज हैं, जिसके चलते स्थायीकरण में धांधली हो सकती है।
विनियमितीकरण को लेकर शनिवार को केस्को के संविदा कर्मचारियों की बैठक लेबर कोर्ट में हुई। संविदा कर्मचारी संगठन केस्को के महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि मुख्यालय में 2008 से पहले संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों का ब्योरा नहीं है। ऐसे में सभी 18 मंडलों में पत्र भेजकर आंकड़े मंगाए गए हैं। आरोप लगाया कि ऐसे में धांधली हो सकती है। मांग की गई कि श्रमायुक्त कार्यालय से प्रमाणित सूची के आधार पर ही आगे की कार्रवाई हो। बैठक में राजबहादुर सिंह, कमलेश सिंह, अशोकपाल आदि मौजूद थे। हालांकि अधीक्षण अभियंता मुख्यालय जीसी झा ने कर्मचारियों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।