कल शुरू होगा रामादेवी फ्लाइओवर
जागरण संवाददाता, कानपुर: कानपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 27 पर बने रामादेवी फ्लाईओवर की मरम्मत क
जागरण संवाददाता, कानपुर: कानपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 27 पर बने रामादेवी फ्लाईओवर की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। एक माह बाद अब फ्लाईओवर को कल यानि सोमवार को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। फ्लाईओवर खुलने के बाद लखनऊ जा रहे वाहनों को जाम से छुटकारा मिल जाएगा।
कानपुर लखनऊ हाइवे पर बना रामादेवी फ्लाईओवर बीती 23 मार्च को धंस गया था। इसके बाद से पुल को इटावा से लखनऊ जा रहे वाहनों के आवागमन के लिये बंद कर दिया गया था। रामादेवी चौराहे की सर्विस लेन न बनी होने के कारण चौराहे पर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती थी। शनिवार को पूरे दिन पुल के अन्य स्थानों पर मरम्मत का कार्य गैमन इंडिया के द्वारा किया जाता रहा। यह कार्य रविवार को भी चलेगा। एनएचएआइ के परियोजना प्रबंधक आर के वर्मा ने बताया कि धंसे हुए पुल के भाग को ठीक कर लिया गया है, कुछ स्थानों पर भी थोड़ी बहुत मरम्मत का काम बाकी है, जिसे आज रविवार तक पूरा कर लिया जाएगा फिर पुल को सोमवार सुबह से सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।