शास्त्रीनगर में दिव्यांगों की पुलिस से झड़प
जागरण संवाददाता, कानपुर : शास्त्रीनगर में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री का पुतला जलाने को लेकर पुलि
जागरण संवाददाता, कानपुर : शास्त्रीनगर में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री का पुतला जलाने को लेकर पुलिस और दिव्यांगों में झड़प हो गई। पुतले में आग लगाने से पहले ही पुलिस ने पुतला छीन लिया और दिव्यांगों को वहीं घेरे में लिये रहे। नारेबाजी कर रहे दो दिव्यांगों को पुलिस की जीप में बिठा लिया। कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी पर दिव्यांग अपशब्द कहने का आरोप लगा रहे थे।
शुक्रवार को विकलांग एसोसियेशन के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र कुमार की अगुवाई में सुबह 11 बजे कैबिनेट मंत्री का पुतला लेकर दिव्यांग सड़क पर आ गये और नारेबाजी करने लगे। काकादेव पुलिस ने दिव्यांगों से पुतला छीन लिया। इस दौरान नारेबाजी कर रहे दिव्यांग शंकर लाल और बंगाली शर्मा को पुलिस जब थाना ले जाने लगी तो दिव्यांगों से झड़प हो गई। पुलिस ने काफी देर तक दोनों को जीप में ही बैठाये रखा। विकलांग एसोसियेशन के राष्ट्रीय महासचिव ने कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। अल्पना कुमारी, अरविंद सिंह जौहर अली, अनीस खान, संतोष शर्मा, आलोक वर्मा, दिनेश यादव आदि थे।
उधर संतनगर चौराहे पर दिव्यांगों ने पुलिस के आने से पूर्व ही कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन कर दिया। बृजेश सिंह कटियार, राघवेन्द्र सिंह, विनोद शर्मा, रवि गुप्ता, आफताब आलम थे।