चार दिन में कैसे लगेंगे 18 हैंडपंप
जागरण संवाददाता, कानपुर: चार दिन में ठेकेदार को 18 हैंडपंप लगाने है। नगर निगम ने ठेकेदार को चेतावनी
जागरण संवाददाता, कानपुर: चार दिन में ठेकेदार को 18 हैंडपंप लगाने है। नगर निगम ने ठेकेदार को चेतावनी दी है कि हैंडपंप समय पर न लगने पर ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
नगर निगम में बीते दिनों हुई कार्यकारिणी बैठक में पार्षदों ने वार्डो में हैंडपंप न लगाने पर हंगामा किया था। महापौर ने आदेश दिए कि एक समय सीमा तय की जाए इसके बाद भी न लगने पर कार्रवाई की जाए।
प्रभारी अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने मेसर्स बजरंग कंपनी को 12 अप्रैल को नोटिस दी थी। 22 अप्रैल तक लगाने है। चार दिन बचे है लेकिन अभी भी तक 18 हैंडपंप लगने बाकी है। काम की गति को देखते हुए नहीं लगता है कि समय पर काम पूरा हो पाएगा।
अधिशासी अभियंता ने कहा कि चार दिन में काम न होने पर ठेकेदार को काली सूची में डाल दिया जाएगा। उनके हर्जे खर्चे पर दूसरी एजेंसी से काम कराया जाएगा।