पारा 41 पार, गर्मी के सितम को रहें तैयार
जागरण संवाददाता, कानपुर: गर्मी के सितम अपने चरम पर पहुंच रहा है। सूरज के तल्ख तेवरों से आम जनजीवन अस
जागरण संवाददाता, कानपुर: गर्मी के सितम अपने चरम पर पहुंच रहा है। सूरज के तल्ख तेवरों से आम जनजीवन अस्तव्यस्त है। धूप से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। मंगलवार को तापमान 41 के पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी दर्ज होगी।
धीरे-धीरे रिकॉर्ड कायम करने की ओर बढ़ रहा पारा इन दिनों शहरवासियों के लिए मुसीबत बना है। सुबह से शाम तक रहने वाली तेज धूप और लू से आमजन से लेकर पशु-पक्षी सब बेहाल हैं। 5.6 किलेामीटर की गति से चल रही पछुआ हवाओं ने चेहरे को झुलसा कर रख दिया है। मंगलवार को इसमें और बढ़ोतरी देखी गई। धीरे-धीरे तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके अलावा अधिकतम आर्द्रता 60 और न्यूनतम 27 फीसद मापी गई। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक अनिरुद्ध दुबे के मुताबिक फिलहाल गर्मी से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।