मकान में लगी आग, गृहस्थी राख
संवाद सहयोगी बिधनू : बिधनू के खड़गपुर गांव निवासी किसान शिवा ¨सह मां सरोज व भाई आदित्य के साथ रहते ह
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Apr 2017 10:15 PM (IST)Updated: Sat, 15 Apr 2017 10:15 PM (IST)
संवाद सहयोगी बिधनू : बिधनू के खड़गपुर गांव निवासी किसान शिवा ¨सह मां सरोज व भाई आदित्य के साथ रहते है। शुक्रवार रात आदित्य मां के बीमार होने पर उन्हें अस्पताल में दिखाने ले गए थे। शिवा घर में मच्छर भगाने वाली कॉयल जलाकर सो गया। कॉयल से बिस्तर में आग लग गई। आग और धुआं होने पर वह शोर मचाते हुए बाहर भागा। आसपास के लोग पहुंचे और बाल्टी से पानी डाल आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोग आग पर काबू पा सके। शिवा ने बताया कि आग से घर में रखा राशन के साथ ही हजारों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें