गिरा गंगा का जलस्तर, गिरने-बढ़ने से विभाग परेशान
जागरण संवाददाता, कानपुर : गंगा का जलस्तर गिरने और बढ़ने से जलकल विभाग परेशान हैं। गुरुवार को जलस्तर
जागरण संवाददाता, कानपुर : गंगा का जलस्तर गिरने और बढ़ने से जलकल विभाग परेशान हैं। गुरुवार को जलस्तर 358.6 फीट पहुंच गया था। शुक्रवार को जलस्तर नीचे गिरकर 356.7 फीट पर पहुंच गया। जलस्तर के उतार-चढ़ाव से विभागीय अफसर परेशान हैं। पानी के छोड़े जाने के हिसाब से गंगा का जलस्तर गिर और उठ रहा है। जलकल महाप्रबंधक आरपी सिंह सलूजा ने बताया कि जलापूर्ति के लिए कोई समस्या नहीं है। शुक्रवार को पानी कम छोड़े जाने से जलस्तर में गिरावट आई है।
-------------
भुगतान को लेकर ठेकेदारों ने किया हंगामा
कानपुर : ठेकेदारों ने शुक्रवार दोपहर नगर निगम के मुख्य अभियंता के कार्यालय में हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान कहा कि खास लोगों का भुगतान किया जा रहा है। इसकी जांच कराई जाए।
ठेकेदारों का कहना है कि उद्यान विभाग में तमाम ठेकेदारों का बकाया है, लेकिन कुछ का ही भुगतान किया जा रहा है। इसके लिए कुछ लोग जिम्मेदार हैं। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए। मुख्य अभियंता मनीष सिंह ने बताया कि ऐसा नहीं है, भुगतान नियमानुसार किया जा रहा है। प्राथमिकता के आधार पर भुगतान हो रहा है। शिकायत की जांच की जाएगी।
----------
गंगा किनारे पॉलीथिन देख भड़की बोर्ड की टीम
कानपुर : केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उपनिदेशक एसके निगम ने शुक्रवार को गंगा किनारे पॉलीथिन फेंके जाने पर नाराजगी जताई। नगर निगम अफसरों से इस दिशा में की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। नगर निगम से मुख्य अभियंता मनीष सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. पंकज श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता आरके ंिसंह के साथ नगर निगम में बैठक की। उन्होने प्लास्टिक निस्तारण की दिशा में हो रही कार्रवाई की जानकारी ली। साथ ही कूड़ा निस्तारण की दिशा में हो रही कार्रवाई की जानकारी ली। नगर निगम अफसरों ने बताया कि भौती स्थित डंपिंग ग्राउंड में प्लांट चालू हो गया है। अप्रैल से कूड़े से खाद बनने लगेगी। इसके साथ की कूड़े से बिजली बनाने का काम होने की प्रक्रिया चल रही है। गंगा में पॉलीथिन फेंकने वालों का चालान किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को इस दिशा में जागरूक भी किया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उपनिदेशक ने कहा कि इस दिशा में और तेजी से कार्रवाई की जाए।