मैकराबर्टगंज में जली बाइक, तीन पर मुकदमा
कानपुर : कर्नलगंज क्षेत्र के मैकराबर्टगंज में गुरुवार रात एक व्यापारी की बाइक धू-धूकर जल उठी। फायर ब
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM (IST)
कानपुर : कर्नलगंज क्षेत्र के मैकराबर्टगंज में गुरुवार रात एक व्यापारी की बाइक धू-धूकर जल उठी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर आग बुझाई। व्यापारी मन्नालाल का पड़ोसी रूप, अनूप पुत्रगण चंद्रपाल और हिमांशु से विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। तभी उसमें आग लगा दी गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर गुरुचरन सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें