बेसहारा बच्चों के बीच बांटे कपड़े
कानपुर : सुभाष चिल्ड्रेन होम में रहने वाले अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के बीच सोमवार को राज्य बाल संरक्ष
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Mar 2017 11:03 PM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2017 11:03 PM (IST)
कानपुर : सुभाष चिल्ड्रेन होम में रहने वाले अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के बीच सोमवार को राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रीता जितेन्द्र बहादुर सिंह ने वस्त्रों का वितरण किया। इसके साथ ही फल और बिस्किट आदि दिए। संस्था अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने बताया कि संस्था में डेढ़ दर्जन से ज्यादा बच्चे रह रहे हैं। लोग उनके बीच आकर खुशियां बांटते हैं। इस मौके पर समन्वयक विनय ओझा, धर्मेन्द्र कुमार, दिनेश सिंह, संजुला पांडेय, पारुल सिंह, सरोजनी देवी व लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें