संदीप अध्यक्ष, शिव कुमार महासचिव बने
कानपुर : आल यूपी एवं उत्तराखंड सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवाकर कर्मचारी संघ की आम सभा र
कानपुर : आल यूपी एवं उत्तराखंड सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवाकर कर्मचारी संघ की आम सभा रविवार को जीटी रोड स्थित एक होटल में हुई। लखनऊ व मेरठ जोन के सभी आयुक्तालयों व लखनऊ कस्टम आयुक्तालय से आए संघ सदस्यों द्वारा पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। इसमें अध्यक्ष संदीप खन्ना और शिव कुमार को महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे, योगेश कुमार गंभीर, संयुक्त सचिव अनिल उपाध्याय, राम सेवक, सतीश कुमार, राकेश पांडेय, नगमा खातून सिद्दीकी, विनोद कुमार, आशुतोष पालीवाल, अखिल त्यागी, शरद गुप्ता व मोहित अग्रवाल को बनाया गया जबकि राजुल नागर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पर्यवेक्षक तरुण बनर्जी, अधीक्षक अजय श्रीवास्तव के बीच निर्वाचन प्रक्रिया खत्म हुई।