मजदूर विरोधी नीतियों पर गरजे प्रतिरक्षा कर्मी
कानपुर : भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ व फील्ड गन श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार सुबह फील्ड गन
कानपुर : भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ व फील्ड गन श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार सुबह फील्ड गन फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर अपनी ताकत का एहसास कराया।
प्रतिरक्षा कर्मचारी नेता सुरेश पाल ने कहा कि 7वां वेतनमान में न्यूनतम 24 हजार रुपये की प्रमुख मांग को लेकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रमेश चंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, वेद व्यासमणि त्रिपाठी, राम नयन यादव, जितेंद्र चोपड़ा व सुधीर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उधर, यूपी एरिया मिलेट्री इंजीनियर्स सर्विस मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारी नेता साधू सिंह के नेतृत्व में एमईएस कैंट में सभा की। इस अवसर पर लाखन सिंह, अजय शर्मा, विनोद शर्मा, तनवीर अहमद व एसके अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।