बेटियों के विवाह के साक्षी होंगे गणपति
कानपुर : रक्षा विहार श्याम नगर में गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा आयोजित उत्सव में गणपति बप्पा इस बा
कानपुर : रक्षा विहार श्याम नगर में गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा आयोजित उत्सव में गणपति बप्पा इस बार दो बेटियों के विवाह के साक्षी बनेंगे। आयोजन स्थल पर दो जोड़े सात फेरे लेंगे और गृहस्थ जीवन का शुभारंभ करेंगे। इस समारोह में आने वाले हजारों श्रद्धालु इस सुखद पल के गवाह होंगे।
शहर में वैसे तो एक हजार से अधिक स्थानों पर गणेश उत्सव कार्यक्रम होंगे। कहीं रुद्राभिषेक तो कहीं नृत्य और संगीत समारोह आयोजित किए जाएंगे पर गणेश महोत्सव सेवा समिति के पदाधिकारी दो बेटियों का कन्यादान कर असीम पुण्य प्राप्त करेंगे। कन्यादान के समान कोई पुण्य नहीं है, ऐसे में यह पुनीत कार्य की शुरुआत पदाधिकारी करेंगे। आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनुराग मिश्र का कहना है कि समिति प्रत्येक वर्ष बेटियों का विवाह कराएगी।