Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम की गूंज

कानपुर, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा का समापन मंगलवार को हो गया। तिरंगा यात

By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 01:00 AM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 01:00 AM (IST)

कानपुर, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा का समापन मंगलवार को हो गया। तिरंगा यात्रा नवीन मार्केट कार्यालय से शुरू होकर मेस्टन रोड होती हुई घंटाघर स्थित भारत माता मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा समाप्त होते ही घंटाघर में जाम लग गया। करीब घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

loksabha election banner

मंगलवार सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय से दुपहिया वाहनों का काफिला निकला। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ता वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। बड़ा चौराहा, मेस्टन रोड, मूलगंज चौराहा होते हुए यात्रा घंटाघर स्थित भारत माता मंदिर पहुंची। यहां एक सभा का आयोजन भी किया गया। उधर दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंहपुर से बिठूर रामनगर होते हुए मंधना स्थित राहु माता मंदिर तक तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी अरुण पाठक, पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी, पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी, सुनील बजाज, सत्येंद्र पांडेय, प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी, अजीत तिवारी, अर्पित दीक्षित, पुष्कर शुक्ला व राम शरण आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.