लूट की घटनाओं का खुलासे नहीं होने पर आक्रोश
कानपुर, जागरण संवाददाता : शहर में व्यापारी सुरक्षित नहीं है, उनके साथ लूट की घटनाएं थम नहीं रही हैं।
कानपुर, जागरण संवाददाता : शहर में व्यापारी सुरक्षित नहीं है, उनके साथ लूट की घटनाएं थम नहीं रही हैं। यदि जल्द ही घटनाएं नहीं रुकीं तो व्यापारी सड़क पर उतरने को मजबूर हो जायेंगे। यह बात मंगलवार को व्यापारियों संग एसएसपी शलभ माथुर से मिलने पहुंचे कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.श्याम बिहारी मिश्र ने कही।
चकेरी और कल्याणपुर में सर्राफ से लूट की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। एसएसपी कार्यालय पहुंचे मंडल के महामंत्री विनोद गुप्ता ने कहा कि एक तरफ व्यापारी पुलिस के उत्पीड़न से त्रस्त है वही दूसरी तरफ लुटेरे सरेआम लूट-मार कर रहे हैं। पिछले दिनों हुई लूट की किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ। चेयरमैन मणिकात जैन, अध्यक्ष विजय पंडित, सुनील बजाज, शेष नारायण त्रिवेदी, राम किशोर मिश्र, नीरज दीक्षित, मुकुंद मिश्र व राजेश गुप्ता थे।