कड़ी धूप में साइकिल ले निकले सपाई, उपलब्धियां गिनाई
कानपुर, जागरण संवाददाता : रविवार को कड़ी धूप में विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाने को सपाई साइकिल पर न
कानपुर, जागरण संवाददाता : रविवार को कड़ी धूप में विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाने को सपाई साइकिल पर निकले। विधानसभा क्षेत्रों समेत शहर के हर हिस्से में युवा दिखाई पड़े। कहीं लड़खड़ाए तो कहीं पर गिरे भी। कुछ बाइक पर भी नजर आए।
परेड चौराहा से नगर अध्यक्ष फजल महमूद, महासचिव अंबर त्रिवेदी के नेतृत्व में साइकिल यात्री निकले। एक दर्जन मोहल्लों में घूमकर सरकार के विकास कार्यो के पर्चे बांटे गए। लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, अन्नू वर्मा, अनुज निगम, नूर आलम, राज सिंह यादव रहे। किदवईनगर में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में बारादेवी से निकली साइकिल यात्रा को एमएलसी नरेश उत्तम ने हरी झंडी दिखाई। साइकिलें सफेद कालोनी, लाल कालोनी, जूही डिपो में घूमी। देहात पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, राजू यादव, सुधीर, कल्लू मिश्रा, किशन अग्निहोत्री, विपिन सिंह, ममता मिश्रा रहे। पनकी में श्रम संविदा बोर्ड के सदस्य उमेश यादव राहुल बाथम, श्री भगवान, सुनील चौरसिया, तौकरी, पंकज व मोहित के साथ घूमे। पार्षद नवीन पंडित ने मार्निग वाकर को पर्चे बांटे। छावनी में परवेज अंसारी की अगुवाई में अजीतगंज, चार राड, बाबूपुरवा में पर्चे बांटे गए। मो. शाहिद, निशात मलिक, अनवर मंसूरी रहे। आर्यनगर में रीता जितेंद्र बहादुर सिंह ने मूलगंज चौराहा से साइकिल चलाई। गोविंद नगर में सुनील शुक्ला के नेतृत्व में शास्त्री चौक, बर्रा, गुजैनी व रतनलाल नगर में साइकिल चलाकर पर्चे बांटे गए। अमरजीत यादव, राजाराम, टिल्लन द्विवेदी, जया सिंह, आकाश यादव, गुड्डू चौहान रहे। सपा छात्रसभा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विक्रम परिहार ने पार्टी जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में यात्रा निकाली। अजमेरी सिद्दीकी ने बाबूपुरवा में साइकिल चलाई। साइकिल यात्रा में बेनाझाबर के पास लाल टोपी लगाए युवा कई बार गिरे लेकिन सेल्फी लेकर फिर आगे बढ़ गए।