Move to Jagran APP

रास रचाएंगे और माखन चुराएंगे कान्हा

कानपुर, जागरण संवाददाता: कन्हैया के प्राकट्य उत्सव जन्माष्टमी पर भगवान के विविध रूपों के दर्शन होंगे

By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 05:57 PM (IST)
रास रचाएंगे और माखन चुराएंगे कान्हा

कानपुर, जागरण संवाददाता: कन्हैया के प्राकट्य उत्सव जन्माष्टमी पर भगवान के विविध रूपों के दर्शन होंगे। भक्तों को शेष शैय्या पर विराजमान भगवान विष्णु के रूप में भी दिखेंगे। सनातन धर्म मंदिर में भक्त इस बार भगवान अमरनाथ की मनोहारी झांकी देख सकेंगे। यहां पांच झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

loksabha election banner

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां मंदिरों में अभी से ही शुरू हो गई हैं। सनातन धर्म मंदिर में गोपियों के साथ रास रचाते कृष्ण, अर्जुन को गीता का उपदेश देते भगवान कृष्ण की मनोहारी झांकी के दर्शन होंगे। यहां शेष शैय्या पर लेटे भीष्म पितामह, मनिहारी के वेश में भगवान श्रीकृष्ण, माखन चुराते नंदगोपाल की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। राम, कृष्ण, विष्णु आदि रूपों में भगवान की झांकियों के दर्शन कर श्रद्धालु पुण्य कमाएंगे। रघुनाथ मंदिर में भी प्रभु विविध रूपों में दर्शन देंगे। इस्कॉन मंदिर में कान्हा का जन्मोत्सव पर श्रद्धालु केक काटेंगे और प्रभु को छप्पन भोग अर्पित करेंगे। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और प्रभु का अभिषेक भी होगा। संतों द्वारा श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की महिमा के बारे में बताया जाएगा।

जन्मोत्सव मनाकर पाएं समृद्धि

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, दिन शनिवार, रोहिणी नक्षत्र में कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कई वर्षो बाद अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन किए गए पूजन का विशेष फल प्राप्त होगा। भक्तों को जन्मोत्सव अवश्य मनाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। कान्हा का जन्मोत्सव मनाने से जहां जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाएंगे वहीं घर में सुख और समृद्धि भी आएगी। संतान सुख से वंचित दंपती को संतान की प्राप्ति भी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.