महिला ने आग लगाकर जान दी
By Edited By: Published: Fri, 18 Jul 2014 01:04 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jul 2014 01:04 AM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता : नौबस्ता थानाक्षेत्र में पिता की मौत से तनाव में चल रही महिला ने मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। उसे हैलट में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
फतेहपुर के औंग निवासी 22 वर्षीय प्रियंका सिंह का विवाह आठ माह पूर्व नौबस्ता के हनुमंत विहार निवासी सुधीर से हुआ था। चचेरे भाई विवेक ने बताया कि दस वर्ष पूर्व प्रियंका के पिता पृथ्वीराज सिंह की मौत हो गई थी, जिससे उसे काफी गहरा आघात लगा था। उसके बाद से वह पिता की फोटो रखकर सोती थी और तनाव में रहती थी। गुरुवार सुबह उसने कमरा बंद कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे हैलट में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें