तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरी, दंपती घायल
संवाद सहयोगी, तिर्वा (कन्नौज) : बाइक सवार दंपती सड़क हादसे में घायल हो गए। मैनपुरी जिले के किशनी थ
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Jun 2017 08:13 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 08:13 PM (IST)
संवाद सहयोगी, तिर्वा (कन्नौज) : बाइक सवार दंपती सड़क हादसे में घायल हो गए।
मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के राम नगर गांव निवासी महाराज ¨सह के पुत्र इंद्रवीर की ससुराल इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में है। एक दिन पूर्व इंद्रवीर अपनी पत्नी अमरश्री को लेने आया था। बुधवार को दोनों बाइक से घर जा रहे थे। हसेरन रोड पर आलम शाक का पुर्वा गांव के मोड़ पर बाइक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिर पड़ी। इससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। दंपती की हालत नाजुक बनी हुई थी। घटना की जानकारी मेडिकल कालेज प्रशासन ने पुलिस को दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें