बरात में विवाद, युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
संवाद सूत्र, विशुनगढ़ : बरात में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यहां तो बीच बच
संवाद सूत्र, विशुनगढ़ : बरात में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यहां तो बीच बचाव कर मामला निपटा दिया गया लेकिन गांव पहुंचने पर हुए टकराव में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बुधवार देर शाम ग्राम महमूदपुर खास निवासी रोहित तिवारी पुत्र राम सेवक की बरात विशुनगढ़ रोड स्थित लिटिल स्टार स्कूल में आई थी। यहां गांव के इंद्रेश ¨सह उर्फ बड़ंकू का कुछ लोगों से वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट से पहले ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया। बरात से दोनों पक्ष देर रात गांव पहुंचे। तनातनी की वजह से यहां मामला बिगड़ गया। प्रवीन, नवीन, सौरभ व हरिओम ने इंद्रेश के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने घर में घुस मारपीट व फाय¨रग कर दी। गोली पेट में लगने से इंद्रेश गंभीर रूप से घायल हो गया। फाय¨रग की आवाज सुन मौके पर काफी लोग आ गए। इस बीच आरोपी भाग निकले। सूचना पाकर सीओ सोमेंद्र ¨सह नेगी फोर्स के साथ पहुंचे। इंद्रेश को उपचार के लिए 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित की पत्नी पूनम की तहरीर पर चारों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रात में दो युवकों को गांव से हिरासत में भी लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। कड़ी कार्रवाई होगी।