Move to Jagran APP

पिता की गुहार पर पुलिस ने नाबालिग की शादी रोकी

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : पति से विवाद के बाद महिला बच्चों को साथ लेकर चली गई। अब वह नाबालिग पुत्री की

By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 10:02 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 10:02 PM (IST)
पिता की गुहार पर पुलिस ने नाबालिग की शादी रोकी
पिता की गुहार पर पुलिस ने नाबालिग की शादी रोकी

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : पति से विवाद के बाद महिला बच्चों को साथ लेकर चली गई। अब वह नाबालिग पुत्री की शादी करना चाहती है। सोमवार को एक किशोरी के पिता ने एसपी से यह शिकायत दर्ज कराई। इस पर एसपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। रात में थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शादी रुकवा दी और उम्र का प्रमाण पत्र मांगा है।

loksabha election banner

ग्राम सलेमपुर निवासी राम भोले ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। दस साल पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी। वह तीनों बच्चों को भी अपने साथ ले गई। इस समय वह कांशीराम कालोनी में रह रही है। उनके बड़े पुत्र शैलेंद्र की उम्र 20 साल, सोनू की 15 साल व पुत्री की उम्र 14 साल है। वह कालोनी के एक व्यक्ति के साथ मिलकर पुत्री की शादी करने जा रही है। पुत्री अभी शादी के लायक नहीं है। उनकी पत्नी ने किसी व्यक्ति से पैसे लेकर उसको बेचने की कोशिश की और जबरिया शादी करा रही है। उसकी बरात भी एक गेस्ट हाउस में आ रही है। राम भोले की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर प्रभारी निरीक्षक राज बहादुर ¨सह खुद गेस्ट हाउस पहुंचे और शादी रोकने का हवाला देकर उम्र का प्रमाण पत्र मांगा। इससे गेस्ट हाउस में अफरातफरी मच गई। थोड़ी देर बाद पुलिस वापस लौट गई। मूल रूप से जिला फर्रुखाबाद के नगला बाह निवासी लड़का पक्ष भी हतप्रभ रह गया। यह लोग वर्तमान में दिल्ली के रहने वाले बताए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल शादी रोकने को कहा गया है। लड़की की उम्र को लेकर दोनों पक्षों में मतभेद है। पिता व मां के बीच विवाद भी चल रहा है। उम्र का कागज मिलने पर लड़की नाबालिग निकली तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यदि आरोप गलत निकले तो शिकायत कर्ता पर कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.