ट्रैक्टर ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंदा
सौरिख, संवाद सूत्र : खड़िनी हसरेन मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया। उसकी
सौरिख, संवाद सूत्र : खड़िनी हसरेन मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मंगलवार सुबह ग्राम वनपुर्वा थाना इंदरगढ़ निवासी बृजनाथ (55) चुपन्ना स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक खाते से केसीसी का रुपया निकालने जा रहे थे। खड़िनी मार्ग पर राजपुर भट्ठा के करीब तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया। इस बीच बृजनाथ ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंचे। परिजनों की चीत्कार से लोगों की आंखें नम हो गईं। पुत्र कृष्ण पाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास ने बताया कि ट्रैक्टर चालक जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।