पदाधिकारी दिल्ली रवाना, साथियों ने भरी हुंकार
कन्नौज, जागरण संवाददाता: कई दिन चले आंदोलन के बाद जब बात नहीं बनीं तो आशा बहुओं का प्रतिनिधि मंडल मं
कन्नौज, जागरण संवाददाता: कई दिन चले आंदोलन के बाद जब बात नहीं बनीं तो आशा बहुओं का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गया। उधर, साथियों ने बिना पदाधिकारियों के मोर्चा संभाला। एलान किया कि मांगें पूरी न होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
मंगलवार को प्रतिदिन की तरह आशा बहुएं सीएमओ कार्यालय के बाहर एकजुट हुई। फर्क सिर्फ इतना था कि पदाधिकारियों के बगैर धरना शुरू हुआ। इसकी अगुवाई सुनीता चौहान ने की। उन्होंने बताया संगठन की मांगें पूरी न होने पर प्रांतीय संगठन के आह्वान पर अध्यक्ष, महामंत्री व ब्लाक अध्यक्षों का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली गया है। जतंर-मतंर पर एक दिवसीय धरना देकर मांगें पूरी करवाने की हुंकार भरी जाएगी। आशा बहुओं ने खेद जताया कि हम लोगों को धरना-प्रदर्शन करते कई दिन बीत गए हैं लेकिन अफसरों ने समस्या सुनना तक उचित नहीं समझा। इससे आशा बहुओं में नाराजगी है। अब किसी दिन भी ¨चगारी लावा बन सकती है। जिलाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचकर अगर समस्याएं सुन लें तो वह धरना-प्रदर्शन छोड़कर काम पर लौट जाएंगी। पदाधिकारियों के दिल्ली से लौटकर आने पर ही अग्रिम रणनीति बनेगी। इस मौके पर अलका पाल, सरिता, शांति देवी, रीता, पुष्पा देवी, कुसुमा, मानिका, राजकुमारी, शशि देवी मौजूद रहीं।