शोपीस बने पुलिस बूथ, नो इंट्री में घुसते बड़े वाहन
कन्नौज, जागरण संवाददाता : नो इंट्री के समय जीटी रोड से भारी वाहन शहर से होकर गुजर रहे हैं। बाइपास के
कन्नौज, जागरण संवाददाता : नो इंट्री के समय जीटी रोड से भारी वाहन शहर से होकर गुजर रहे हैं। बाइपास के दोनों ओर बने बूथ शोपीस बने हैं। पुलिसकर्मी के न रहने से चालक फायदा उठा रहे हैं। बड़े वाहनों के गुजरने से हादसे की आशंका रहती ही है, साथ में जाम भी लगता है।
शहर में घुसते ही बाइपास पर लगा नो इंट्री का बोर्ड लोगों का मुंह चिढ़ा रहा है। शहर में सुबह छह बजे से रात दस बजे तक भारी वाहनों पर रोक है। उन वाहनों के लिए बाइपास बना है। इसके बाद भी ओवरलोड ट्रक, डंपर, डीसीएम ट्रैक्टर आदि वाहन दिनभर शहर से गुजरते हैं। शहर के आखिरी में दोनों ओर बने पुलिस बूथ खाली रहते हैं। उनके कुंडी लगी रहती है। बैरियर के पास भी कोई पुलिस कर्मी नहीं रहता है। सुबह शाम और दोपहर में स्कूली बच्चों के निकले का समय होता है। इसके अलावा लोगों को आफिस जाना होता है। ऐसे में भारी वाहनों के गुजरने से खतरे की आशंका बनी रहती है। इन वाहनों की गति भी तेज होती है। पुलिसकर्मी दिखते ही वह वाहन स्पीड से निकालते हैं। कई बार वाहन अनियंत्रित होकर पलट चुके हैं। पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बुधवार को एक बजे नवीन मंडी के पास से एआरटीओ ने मौरंग लदा ट्रक पकड़ा था। यह ट्रक शहर के अंदर से गुजर जा रहा था।