सांड़ के हमले से वृद्ध की जान गई
तिर्वा, संवाद सहयोगी : उमर्दा में आवारा सांड़ ने वृद्ध पर हमला कर जख्मी कर दिया। निजी अस्पताल में इला
तिर्वा, संवाद सहयोगी : उमर्दा में आवारा सांड़ ने वृद्ध पर हमला कर जख्मी कर दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। आवारा जानवरों के हमलों से क्षेत्र में कई घटनाएं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र उमर्दा निवासी 75 वर्षीय मन्नीलाल बाल्मीक सोमवार सुबह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। उसी वक्त अचानक पीछे से आ रहे सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने सांड़ को भगाकर उनको घायलावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर हालत नाजुक होने पर उच्च अस्पताल में रिफर कर दिया। परिजनों ने उनको कन्नौज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर तीन घंटे इलाज के बाद दम तोड़ दिया। डाक्टरों ने जैसे ही मृत घोषित किया तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया तथा शव का पंचनामा भरने को कहा। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए इन्कार कर दिया। वहीं ग्रामीणों बताया कि आवारा जानवरों के हमलों से कई घटनाएं हो चुकी। इसके बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।