Move to Jagran APP

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

कन्नौज, जागरण संवाददाता : आर्थिक कलह से परेशान युवक का पत्नी के साथ विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने क

By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 06:51 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 06:51 PM (IST)

कन्नौज, जागरण संवाददाता : आर्थिक कलह से परेशान युवक का पत्नी के साथ विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने कमरे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।

loksabha election banner

शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा चौराहा निवासी शिवसेन कुमार बीते कई दिनों से आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहा है। इससे वह काफी परेशान चल रहा था। रविवार को आर्थिक कलह के चलते पत्नी से विवाद हो गया। इससे तनाव में आकर उसने कमरे का दरवाजा बंद लिया और फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घटना की छानबीन शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.