तैयारियां पूरी, आज रवाना होंगी 274 पो¨लग पार्टियां
छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : द्वितीय चरण के मतदान के लिये सोमवार को पो¨लग पार्टियां रवाना की जायेंगी। इसक
छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : द्वितीय चरण के मतदान के लिये सोमवार को पो¨लग पार्टियां रवाना की जायेंगी। इसके लिये ड्यूटी कर्मचारियों को सुबह 8 बजे से बुलाया गया है। पार्टियों को सामग्री उपलब्ध करवाने के लिये 17 काउंटर बनाए गए हैं।
रविवार सुबह से ही निगम मंडी परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गयी थी। कर्मी पंडाल लगाकर कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था कर रहे थे। वहीं स्ट्रांग रूम बनने वाले कमरों के सामने ही 17 टेबिलों को लगाया गया। खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार की देखरेख में शाम को कार्य पूरा करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि सोमवार को सुबह 8 बजे से ड्यूटी कर्मचारियों को बुलाया गया है। चुनाव कराने को कुल 274 पो¨लग पार्टियां रवाना की जायेगी। शेष रिजर्व में मौजूद रहेंगी। सामग्री उपलब्ध कराने के लिय 17 एआरओ अपनी टेबिलों पर मौजूद रहेंगे। कर्मी समय से आकर सामग्री प्राप्त कर लें।