Move to Jagran APP

'केंद्र व प्रदेश सरकार कांग्रेसियों पर कर रही जुल्म'

गुरसहायगंज, संवादसूत्र : केंद्र में भाजपा सरकार व प्रदेश में सपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जुल्

By Edited By: Published: Thu, 08 Oct 2015 08:15 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2015 08:15 PM (IST)
'केंद्र व प्रदेश सरकार कांग्रेसियों पर कर रही जुल्म'

गुरसहायगंज, संवादसूत्र : केंद्र में भाजपा सरकार व प्रदेश में सपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जुल्म कर रही है। इसके चलते बनारस के विधायक अजय राय को निर्दोष गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यदि प्रदेश सरकार ने विधायक के खिलाफ अपना मुकदमा वापस न लिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम चलायेंगे।

loksabha election banner

यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री ने कही। लखनऊ से फर्रूखाबाद केंद्रीय कारागार जाते समय नगर के रामगंज स्थित जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा के आवास पर उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ जो अत्याचार किया है। उसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। जिसके तहत गत दिनों बनारस में हुए दंगा फसाद में बनारस के विधायक अजय राय को अनावश्यक फंसाकर उन्हें जेल भेजा गया है जिसकी कांग्रेस कार्यकर्ता घोर ¨नदा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपना रवैया बदले अन्यथा अतिशीघ्र प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसी धरना प्रदर्शन करके अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, विधान परिषद दल के नेता वसीम पठान सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मुन्ना दुबे, ऊषा दुबे, पीडी विश्वकर्मा, ओमनाथ त्रिपाठी, अरूण कुमार जनसेवक, विश्नाथ गिहार, रामू त्रिपाठी, संदीप त्रिवेदी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.