बिना लाइसेंस की बंदूक सहित एक दबोचा
छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : घर से निकले एक युवक को पुलिस ने नाजायज बंदूक ले जाते समय गिरफ्तार कर लिया। प
छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : घर से निकले एक युवक को पुलिस ने नाजायज बंदूक ले जाते समय गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में उसका मैनपुरी जिलाधिकारी का रिन्यूवल भी फर्जी निकला। पुलिस अब मामले की तह तक जाने में जुटी है।
शनिवार को पुलिस को फर्जी तरीके से दोनाली बंदूक रखे युवक के आवास विकास कालोनी में होने की जानकारी मिली। इस पर कस्बा चौकी प्रभारी गणेश शंकर मिश्रा ने उपनिरीक्षक पप्पू ¨सह ठेनुआं के साथ मकान की घेराबंदी उस युवक को बंदूक समेत हिरासत में ले लिया। गणेश शंकर ने कहा कि पूछताछ में युवक ने अपना नाम ग्राम केशवपुरा थाना किशनी जनपद मैनपुरी निवासी मनोज कुमार बताया। इसके पास मिली बंदूक के कोई सही कागजात नहीं दिखा सका। उसने जिलाधिकारी मैनपुरी कार्यालय से जानकारी की बात कही, जब पड़ताल की गयी तो वह भी मामला फर्जी निकला। युवक ने जम्मू कश्मीर का लाइसेंस बनवाये जाने और पिता द्वारा शिक्षा विभाग में नौकरी करते समय बंदूक खरीदने की जानकारी दी। युवक की बाते सही न निकलने पर जांच के बाद पुलिस ने नाजायज असलहा रखने का मुकदमा पंजीकृत कर दिया।