प्रधान पर दर्ज छेड़छाड़ के मुकदमे की विवेचना बदली
गुरसहायगंज, संवादसूत्र : महिला ने ग्राम प्रधान पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया है
गुरसहायगंज, संवादसूत्र : महिला ने ग्राम प्रधान पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में लचर पुलिसिया कार्रवाई पर पीड़ित महिला ने जांच कर रहे दरोगा पर भी रिश्वत लेने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस अधीक्षक ने विवेचक ही बदल दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी महिला ने गांव के प्रधान सर्वेश कुमार कठेरिया व उसके पिता रमेश कठेरिया पर घर घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक एएम जायसवाल से प्रधान पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की। उधर पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक केएन नैथानी को प्रार्थना पत्र देकर घटना के विवेचक उपनिरीक्षक विजय ¨सह सेंगर पर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया है। इस पर जांच दूसरे उपनिरीक्षक को सौंपी गई है।