दो बहनों को छेड़छाड़ कर पीटा, कुंडल लूटने का आरोप
छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : दोपहर के समय दो बहनों के साथ सूनसान स्थान पर कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की और विरो
By Edited By: Published: Sun, 24 May 2015 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 07:00 PM (IST)
छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : दोपहर के समय दो बहनों के साथ सूनसान स्थान पर कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उनको पीट दिया। युवतियों ने कुंडल लूटने का भी आरोप लगाया है। चौधरियान निवासी बहनों के अनुसार रविवार दोपहर फर्रुखाबाद चौराहा स्थित फोटो स्टूडियो पर जा रही थी। आवास विकास कालोनी के पास खड़े कुछ युवक छींटाकसी व छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर पीटा औरकुंडल लूट लिये। युवतियां शिकायत करने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची तो उनको टरका दिया। उनके पक्ष में समाजिक संगठन लोग भी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक खलीक अहमद ने कहा कि मारपीट की घटना है। चौकी प्रभारी को जांच के लिए भेजा है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें