Move to Jagran APP

कांपी धरती तो कांप गई रूह, मची भगदड़

कन्नौज, जागरण संवाददाता: दोपहर में दो चरणों में धरती कांपी तो लोगों की रूह भी कांप गई। जैसे ही लोगों

By Edited By: Published: Sat, 25 Apr 2015 05:46 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2015 05:46 PM (IST)
कांपी धरती तो कांप गई रूह, मची भगदड़

कन्नौज, जागरण संवाददाता: दोपहर में दो चरणों में धरती कांपी तो लोगों की रूह भी कांप गई। जैसे ही लोगों की समझ में आया कि भूकंप आ रहा है तो लोग शोर मचाते हुए घरों और दफ्तरों से निकल कर भागे। चारों ओर भगदड़ मची तो अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों के चेहरों पर भय स्पष्ट दिखाई दे रहा था। सबसे ज्यादा भयभीत कांशीराम कालोनी और ऊंची इमारत में रहने वाले दिखाई दिए। आनन-फानन घरों से महिलाएं अपने बच्चों को लेकर बाहर खुले स्थान पर आ गई। जिले में करीब दो घंटे तक इसी तरह का माहौल दिखाई दे रहा था।

loksabha election banner

शनिवार को सुबह 11.15 सभी लोग रोजमर्रे के काम में जुटे थे, तभी 11.29 बजे अचानक भूकंप के झटके महसूस हुए। पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन करीब 20 सेकेंड तक लगातार धरती कांपती रही तो लोग भयभीत हो गए। उसके बाद तो चारों ओर हो हल्ला कट गया और भूकंप आया भूकंप आया की आवाज लगाते हुए घरों और दफ्तरों से निकलकर खुले मैदान की ओर भागे। कांशीराम कालोनी में सबसे ज्यादा भगदड़ मच गई। लोग बदहवासी के आलम में अपने बच्चों को लेकर खुले मैदान की ओर भाग रहे थे। इसके अलावा शहर के सभी विद्यालयों के बच्चे भी बाहर मैदान में लाए गए। जिस वक्त भूकंप के झटके आ रहे थे, उस वक्त चूड़ी वाली गली, सब्जी मंडी, अजयपाल रोड पर बाजार में भी अफरा-तफरी मच गई। यहीं नहीं झटकों के बाद सरकारी दफ्तरों में भी हलचल मच गई। कलेक्ट्रेट, विकास भवन कर्मचारी और अधिकारी काम छोड़कर बाहर मैदान में आ गए। वहीं पुलिस आफिस में भी अधिकारी समेत सभी कर्मचारी बाहर मैदान में खड़े हो गए। जिला अस्पताल में भी आपाधापी मच गई। जिला अस्पताल में जैसे ही भूकंप आने का शोर मचा तो तीमारदार अपने मरीजों को छोड़कर बाहर भाग आए। पहले झटके के 35 मिनट बाद फिर से भूकंप के तेज झटका लगा। इस पर और भी अफरा-तफरी मच गई। कलेक्ट्रेट कालोनी में रहने वाले परिवार की महिलाएं अपने बच्चों को लेकर बाहर मैदान में पेड़ के नीचे आकर बैठ गई। पूरे घटनाक्रम में जिले भर में करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। भूकंप के कारण जिले में कई स्थानों पर इमारतों में दरार आ गई और कई मस्जिदों की मीनारे भी तिरछीं हो गई। कन्नौज शहर के मंडई स्थिति मस्जिद की मीनार भूकंप के झटके से टेढ़ी पड़ गई। जिला न्यायालय में बने अधिवक्ता चेंबरों में भी कई स्थानों पर दरारें पड़ गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.