बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
तालग्राम, संवाद सूत्र : तिर्वा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी, इससे युव
तालग्राम, संवाद सूत्र : तिर्वा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी, इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
रविवार की दोपहर ग्राम मझैया निवासी दशरथ सिंह (40) साइकिल से तिर्वा गए थे। वहां से वह वापस अपने गांव लौट रहे थे। तिर्वा रोड पर जब वह ग्राम बलापुर्वा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक मय वाहन मौके से भाग निकला। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने दशरथ सिंह को उठाया और घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। जानकारी पाकर कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल दशरथ सिंह को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।