गहरा तालाब बचाने को खोला मोर्चा
तिर्वा, संवाद सहयोगी : गहरा तालाब के अस्तित्व को बचाने के लिए गांधीअन कम्युनिटी कमेटी ने मोर्चा खोल
तिर्वा, संवाद सहयोगी : गहरा तालाब के अस्तित्व को बचाने के लिए गांधीअन कम्युनिटी कमेटी ने मोर्चा खोल दिया। तालाब के पास धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन पर अभिलेखों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डा. संदीप पांडेय भी मौजूद रहे। उन्होंने वहा चरखा चलाकर सूत काटा।
गुरुवार को कस्बे के गहरा तालाब पर गांधीअन कम्युनिटी एक्शन कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अंसारी ने तालाब का अस्तित्व बचाने के लिए धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज उठाई। प्रदर्शन में मैग्सेस पुरस्कार से सम्मानित डा. संदीप पांडेय व हफीज किदवई ने भी हिस्सेदारी की। धरना प्रदर्शन पुलिस की निगरानी में सुबह 11 बजे से शुरू कर दिया गया। इसमें संदीप पांडेय ने चरखा भी चलाकर सूत काता। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी, अन्यथा हवा के झोंके में धूल की तरह बिखर जाएंगे। शाहिद अंसारी ने कहा कि तत्कालीन अफसरों की मिलीभगत से श्रेणी 6 तालाब की भूमि को श्रेणी क में अवैध तरीके से दर्ज किया गया। तालाब पर कब्जा होने से नगर का जलनिकासी नहीं हो पाएगी। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की तथा उपजिलाधिकारी को अपना मांग पत्र सौंपा। इसमें मो. गुलफाम, मो. वसीम, आनंद कुमार, अजय गुप्ता, लालजी पोरवाल, मो. शहबाज, आलम, सईद समेत कई लोग मौजूद रहे हैं।