संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी, युवक घायल
गुरसहायगंज, संवाद सूत्र : संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौजूद युवक के हाथ में गोली लग गई। इससे वह
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 01:22 AM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 01:22 AM (IST)
गुरसहायगंज, संवाद सूत्र : संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौजूद युवक के हाथ में गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैंसियापुर निवासी सुधीर यादव गुरुवार सुबह अपने घर पर मौजूद था। सुबह करीब साढे़ आठ बजे अचानक तमंचे से फायर हो गया और सुधीर के बायें हथेली में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। घटना देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। सुधीर को घायलावस्था में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को नहीं थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें