तेज रफ्तार इंडिका कार पलटी, चार लोग घायल
सकरावा, संवाद सूत्र : सौरिख-मैनपुरी मार्ग पर तेज रफ्तार इंडिका कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जि
सकरावा, संवाद सूत्र : सौरिख-मैनपुरी मार्ग पर तेज रफ्तार इंडिका कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया है।
कन्नौज के ग्राम सुल्तानपुर निवासी संजीव सिंह पुत्र राजनरायन गांव के ही टेरीकाट, राजवीर सिंह व छोटे सिंह के साथ इंडिका कार से इंदौर गए हुए थे। रविवार की देर रात वह वहां से वापस लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार कुम्हरगढ़ा मोड़ पर पहुंची तो वह अनियंत्रित हो गई। कार चला रहे संजीव सिंह ने उसे संभालने का प्रयास किया लेकिन वह नियंत्रण न कर सके और कार सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सूचना देकर एंबुलेंस को मौके पर बुलाया घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।