Move to Jagran APP

सपाइयों ने फूंका साक्षी महाराज का पुतला

By Edited By: Published: Tue, 16 Sep 2014 01:03 AM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2014 01:03 AM (IST)
सपाइयों ने फूंका साक्षी महाराज का पुतला

कन्नौज, जागरण संवाददाता : सपा मुखिया व मदरसों पर की गई टिप्पणी से आहत सपाइयों ने उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज के पुतले फूंके। शहर व छिबरामऊ में सपाइयों ने साक्षी महाराज व भाजपा के विरोध में नारेबाजी भी की।

loksabha election banner

शहर में तिर्वा क्रासिंग पर अपराह्न चार बजे के करीब सपाई सांसद प्रतिनिधि नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में पुतला लेकर आए। यहां उन्होंने पुलिस सहायता केंद्र के करीब पुतले को आग लगा सपा मुखिया की जय-जयकार के साथ भाजपा व साक्षी महाराज के विरोध में नारे बुलंद किए। इसके बाद पुतले को आग के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं के बीच नवाब सिंह ने सवालिया लहजे में कहा कि यदि मदरसों में आतंक की शिक्षा दी जाती है तो केंद्र ने उनके आधुनिकीकरण के लिए धन क्यों दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की सार्वजनिक रूप से जितनी निंदा की जाए कम है। जिला महासचिव संजय दुबे ने कहा कि वोटों की खातिर हिंदू-मुस्लिम एकता को साक्षी महाराज तोड़ना चाहते हैं। पुतला दहन करने वालों में राकेश यादव, अन्नपूर्णा राजपूत, नाहर सिंह यादव, राकेश कठेरिया, भूरा यादव, राजीव अग्निहोत्री, शेखर गिहार, धर्मवीर पाल व हरिओम तिवारी आदि थे।

उधर सयुस के प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम खां के यहां सपाइयों ने बैठक कर साक्षी महाराज के बयान को कोसा। नाजिम ने कहा कि भाजपा सांसद पर इस तरह का बयान देने पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। उनके बयान ने मुस्लिम समाज को आहत किया है। बैठक में अंकुर ठाकुर, शशांक गुप्ता, अमित कश्यप राशिद अली, मो. आसिफ व मो. फाजील आदि मौजूद थे।

छिबरामऊ में सपा नेता अजय श्रीवास व योगेंद्र यादव के नेतृत्व में आधा सैकड़ा सपा कार्यकर्ता पूर्वी बाईपास पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद का पुतला फूंकते हुए हाईवे पर जमकर नारेबाजी की। योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को चाहिए कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करे। इस दौरान आलोक दुबे, नरेंद्र शर्मा, अक्कू भदौरिया, गजेंद्र यादव, हाफिज आरिफ, नौशाद, तौफीक अहमद, बृजेश बाल्मीकि, राजेश चौहान, रमन, अजय यादव आदि मौजूद रहे।

साक्षी महाराज ने सांसद की गरिमा गिराई : डिंपल

फोन पर हुई बातचीत में सांसद डिंपल यादव ने कहा कि साक्षी महाराज ने सांसद पद की गरिमा गिराई है। एक पूरी कौम को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया है। सबने आजादी से लेकर देश के विकास में अहं योगदान दिया है। इस तरह की टिप्पणी सर्वथा अनुचित व निंदनीय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.