किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
तिर्वा, संवाद सहयोगी : गांव के बाहर सहेलियों के साथ खेतों पर घास काटने गई किशोरी को युवक ने बदनियती से दबोच लिया। खींचतान करके दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोरगुल मचाने पर आरोपी भाग निकले। इस घटना को जब आरोपी के घर पर उलाहना दिया तो दबंगों ने पीड़ितों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दो के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के सखौली गांव निवासी जोगिनी लाल ने बताया कि 14 वर्षीय नातिन रमा देवी (पीड़ितों के नाम काल्पनिक नाम) गांव की ही दो सहेलियों के साथ खेतों पर गई थी। यह सभी खेतों पर मवेशियों के लिए घास काटने को गई थी। सभी किशोरियां अलग-अलग खेतों में जाकर घास काटने लगीं। नातिन रमा गांव के ही निवासी राकेश के खेत में घास काटने लगी। उसी वक्त गांव का ही निवासी रूपलाल व चरन सिंह आए और छेड़छाड़ करने लगे। दुष्कर्म की नियत से उसे दबोच लिया और खींचतान करने लगा। जब रमा ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा। इसपर रमा ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर आने लगे। ग्रामीणों का आता देखकर आरोपी भाग निकले। किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने जब इस घटना को लेकर आरोपियों के घर पर उलाहना दिया, तो इस बात से उत्तेजित होकर आरोपी के परिजन हमलावर हो गए। पीड़ित परिजनों को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी वीके शुकला ने बताया कि तहरीर के अनुसार दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस घटना में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही दोनों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।