Move to Jagran APP

समाजवादी पार्टी में अब नेताजी का वारिस तय करने की लड़ाई : अमित शाह

झांसी में जनसभा में अमित शाह ने जोरदार ढंग से समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता पर काबिज इस पार्टी में नेताजी (मुलायम सिंह ) का वारिस तय करने की लड़ाई है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 06 Nov 2016 03:07 PM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2016 04:31 PM (IST)

झांसी (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की आहट मिलने के बाद से भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में जोरदार ढंग से अभियान शुरू किया है। सहारनपुर के बाद आज झांसी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निशाने पर समाजवादी पार्टी थी। अमित शाह ने आज जनसभा के बाद परिवर्तन रथ रवाना किया। यह रथ 24 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेगा।

loksabha election banner

झांसी में जनसभा में अमित शाह ने जोरदार ढंग से समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता पर काबिज इस पार्टी में अब नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का वारिस तय करने की लड़ाई चल रही है। यह लोग जनता के बारे में अब सोचना बंद कर चुके हैं।

पढ़ें- एक दूसरे को चाचा भतीजे और बुआ दोनो को दे रहीं गाली: अमित शाह

समाजवादी पार्टी के शासन में उत्तर प्रदेश लगातार पीछे ही चलता चला गया। अब यहां पर चाचा व भतीजे के बीच में शक्ति प्रदर्शन चल रहा है। इनके प्रदर्शन में जनता पिस रही है। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं दिया। यहां पर तो भारी कमीशन के कारण किसानों का पैसा खा लिया गया। भारतीय जनता पार्टी की एक भी योजना उत्तर प्रदेश तक नहीं पहुंच पाती है।

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब भी समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनती है तो उनके मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगते हैं। जेल जाने की नौबत आ जाती है। है कोई माई का लाल जो यह कह दे की उत्तर प्रदेश में भाजपा की भी सरकारें थी, किसी भाजपाई सीएम पर एक पैसे का भी आरोप है।

शाह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सबसे पिछड़े राज्यों में क्यों है।

पढ़ें- सपा के रजत जयंती समारोह में रखी जाएगी महागठबंधन की नींव

जनता को इसका जवाब समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी को देना ही होगा। बुन्देलखंड के लोग पानीदार है लेकिन खेत में फसल के लिये पानी नही है। हमारी सरकार बनी तो पांच वर्ष में पानी की किल्लत दूर कर देंगे। यूपी में बिजली नही आती। दिन भर थका हारा व्यक्ति घर पहुचता है। वो ना घरवाली का चेहरा देख पाते है न ही घरवाली घरवाले का चेहरा देख पाती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार पर कोई आरोप नहीं लगा। इससे पहले केन्द्र सरकार सपा-बसपा के समर्थन से चली। हजारों लाख करोड़ का घोटाला हुआ। केंद्र में अब यूपी की जनता की वजह से पूर्ण बहुमत की सरकार है। उत्तर प्रदेश के लोगों ने देश को आगे बढ़ाने का मौका दिया। हम इस देश में बदलाव लाना चाहते हैं। बदलाव तभी होगा जब उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

देखें तस्वीरें : सहारनपुर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सभा

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झांसी से परिवर्तन रथ को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 24 दिसम्बर को जब मोदी जी यात्रा का समापन करेंगे तब तक यूपी में बीजेपी की सरकार बनाने का काम पूरा हो चूका होगा। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई और वीरों की भूमि झांसी से हमको विजय का आशीर्वाद मिलने की पूरी उम्मीद भी है।

पढ़ें- परिवर्तन यात्रा से पहले मां शाकंभरी देवी के दरबार में पहुंचे केशव मौर्य

बुंदेलखंड ने समझौता नहीं किया : राजनाथ

इस मौके पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे याद है जब मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री था तब भी इसी मैदान से सभा को संबोधित किया था। मैं उत्तर प्रदेश के चप्पे-चप्पे से परिचित हू। बुंदेलखंड यूपी का सबसे पिछड़ा क्षेत्र है लेकिन इसने कभी अपने आन बान शान से समझौता नही किया। बुंदेलखंड के साथ लगातार अन्याय हुआ है।

पढ़ें- राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल सियासी पाखंड के पासवर्ड : नकवी

राजनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हालात बद से बदतर हो गए हैं। यूपी में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं बची है। यहां तो पहले खाद के लिए किसान लाठियां खाता था। अब सारा नजारा ही बदल गया है। केंद्र सरकार ने इतनी खाद दे दी है कि किसान को घर बैठे मिल रही है। पहले सरकार किसान का अनाज खरीदती थी, लेकिन अब किसान को बाजार का मुंह देखना पड़ता है। खाद को लेकर अब कोई समस्या नहीं है। बुंदेलखंड में किसान धान नहीं पैदा कर पाता है। उसको धान के लिए बुंदेलखंड में पानी नहीं मिलता। हम सरकार आने पर यहां का नजारा बदल देंगे।

उमा भारती ने छेड़ा अलग राज्य का मुद्दा

सभा को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कहा था कि आप आँख बंद कर झांसी से परचा भरिए, एक लाख वोट से जीतेंगी। उमा भारती ने कहा कि यहां की जनता ने दो लाख वोट से जिताया। हमने कई योजना बुंदेलखंड में चलाई लेकिन राज्य सरकार ने सहयोग नही किया। उमा भारती ने अलग बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा छेड़ा और कहा कि 30 वर्ष से लड़ाई चल रही है। अब उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश की जनता मिलकर हिस्सेदारी तय करे।

देखें तस्वीरें : अखिलेश यादव की विकास से विजय की ओर यात्रा में उमड़ा जनसैलाब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.